अंता कस्बे में रात्रि 10 बजे के बाद तेज ध्वनि में डीजे बजाने वाले संचालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार अंता थाना परिसर में आयोजित बैठक में एसडीओ हवाई सिंह यादव एवं डीएसपी पुष्पेन्द्र सिंह आड़ा ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करें।