बक्सर: मध्य विद्यालय नदांव में बाल संसद चुनाव में मतों की गिनती हुई, हर्षित कुमार बने प्रधानमंत्री
Buxar, Buxar | May 4, 2026 मध्य विद्यालय नदांव में बाल संसद का चुनाव सोमवार को पूर्ण हो गया। 11:00 पूर्वाहन में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में मत पत्रों की गिनती की गई। की गई गिनती में हर्षित कुमार वर्ग 8 के छात्र 80 वोट प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री पद की जीत हासिल किया। वहीं रानी कुमारी को 60 मत प्राप्त हुए और उन्हें उप प्रधानमंत्री के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।