पंडरिया: लघान पंडरिया में कीटनाशक का सेवन कर महिला ने आत्म हत्या करने की कोशिश गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में किया भर्ती
मामला 01 फरवरी को पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान पंडरिया का है। जहा एक महिला ने खेत में डालने वाली जहरीले कीटनाशक दवाई का सेवन करके आत्म हत्या करने की कोशिश की जिसको संजीवनी 108 की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया है।हालाकि महिला ने किस कारण से ऐसा कदम उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाया है।फिलहाल मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है।