पंडरिया: ग्राम बबई मे सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में आई गंभीर चोट डायल 112 की मदद से लोहारा अस्पताल में किया गया भर्ती
मामला 31 जनवरी को लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बबई का है।जहा एक बुजुर्ग व्यक्ति घर की सीढ़ी से उतरने के दौरान अचानक फिसल कर नीचे गिर गया।जिससे बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आया है।जिसको खून से लथपथ हालत मे इलाज के लिए डायल 112 की मदद से लोहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।