पंडरिया: कुकदुर थाना के नागडबरा मे 14दिसंबर को आग लगने के कारण हुई पति पत्नी व बेटे की मौत एसपी पल्लव ने वीडियो जारी कर की पुष्टि
01 फरवरी को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि 14 दिसंबर को कुकदुर थाना क्षेत्र के नागाडबरा में पति पत्नी और बेटे की जलकर मौत हो गई थी।इस मामले में एसपी पल्लव ने वीडियो के माध्यम से पुष्टि करते हुए बताया की तीनो की मौत आग लगने के कारण ही हुई है साथ ही उन्होंने ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो और जांच हो सकता है।