कायमगंज: कायमगंज मंडी में कश्मीर से रोज 4-5 ट्रक सेब की आवक, केला-अमरूद से भी सस्ता हुआ सेब, बढ़ी ग्राहकों की भीड़
कायमगंज की मंडी में त्योहारों के मौसम में सेब के भाव में बड़ी गिरावट आई है। कश्मीर से रोज करीब 4-5 ट्रक सेब पहुंच रहे हैं, जिससे मंडी सेब के गत्तों से भर गई है। सामान्य सेब 20 से 24 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि अच्छी क्वालिटी का सेब 40 से 60 रुपए किलो तक है। इसके मुकाबले केला 40 से 50 रुपए और अमरूद करीब 40 रुपए किलो बिक रहा है।