चम्पावत: एसएसबी चंपावत की ओर से नेपाल सीमा से लगे हुए तुल्लादेश क्षेत्र से किया गया हर घर तिरंगा अभियान का आगाज
चंपावत एसएसबी की ओर से नेपाल सीमा से लगे हुए तल्लादेश क्षेत्र से हर घर तिरंगा अभियान का मंगलवार को आगाज हो गया है। कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने तल्लादेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई।