बंशीधरनगर (नगर उंटारी): मिट्टी की दीवार के नीचे दबकर गृहस्वामी की मौत
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में बुधवार को जर्जर कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 58 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। वह चेचरिया गांव के निवासी थे। बताया गया कि जितेंद्र प्रसाद चेरवाडीह स्थित अपनी जमीन पर कृषि कार्य करते थे और प्रतिदिन सुबह वहां पहुंचते थे। बुधवार को कृषि कार्य करने के बाद दोपहर में भोजन कर वह जर्जर