जमुई: इंजीनियरिंग कॉलेज में लीगल एंड कंप्लायंस क्लीनिक का आयोजन, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी
Jamui, Jamui | May 20, 2026 शहर के कल्याणपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लीगल एंड कंप्लायंस क्लीनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने छात्रों को कानून, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार, संस्थागत नियमों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।