हिलसा: हिलसा में जाम की समस्या पर प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला, सब्जी मंडी स्थानांतरित करने की मांग की
Hilsa, Nalanda | Aug 26, 2026 हिलसा शहर में लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या के समाधान को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ अमित कुमार पटेल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में जाम के प्रमुख कारणों से अवगत कराते हुए इसके स्थायी समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि रामबाबू के पास स्थित सब्जी मंडी के कारण प्रतिदिन जाम