गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, घरेलू सामान जल गया और पति-पत्नी झुलस गए
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी सनी अपनी पत्नी तरन्नुम और तीन छोटे बच्चों के साथ रहते हैं। शनिवार शाम तरन्नुम घर में खाना बना रही थीं । तभी अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान चल गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगने से दंपति झुलस गए।