गुना नगर: कलेक्ट्रेट में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा बैठक ली, दिए निर्देश
गुना पहुंचे मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन अध्यक्ष केपी यादव ने 14 मई दोपहर को कलेक्ट्रेट में गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले में पंजीयन उपार्जन भंडारण परिवहन भुगतान केंद्रो की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष केपी यादव ने केंद्रो पर सूचना तोल कांटे सत्यापन नियमित मॉनिटरिंग के आदेश दिए।