द्वारका: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपियों को हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से गिरफ्तार किया
द्वारका सोसायटी के एक फ्लैट ओनर की मृत्यु के बाद उसका फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर उस फ्लैट को एक करोड़ 85 लाख में बेचने के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मास्टरमाइंड को हिमाचल प्रदेश से, बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को दिल्ली से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान सरबजीत, राजेंद्र कौर और पवनदीप उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है।