द्वारका: 50 से ज़्यादा मामलों में शामिल शातिर बदमाश द्वारका जिले से गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने सेंधमारी, चोरी और स्नेचिंग की वारदात में शामिल 1 बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजन उर्फ़ शेखर के रूप में हुई है। यह 50 से अधिक आपराधिक वारदात में शामिल है। इसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, कंट्री मेड पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। इसकी गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ है।