गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: नेहरू-इंदिरा के नाम पर बने संस्थानों की उपेक्षा पर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाया सवाल
गया में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के नाम पर बने संस्थानों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केदारनाथ मार्केट स्थित नेहरू प्रतिमा स्थल पर गंदगी का अंबार लगा है और जवाहर टाउन हॉल को स्टोर बना दिया गया है। वहीं अनुग्रहपुरी कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम जर्जर हालत में है।