जमुई: सीओ और राजस्व कर्मियों के बाद अब पंचायत सचिव की हड़ताल से ठप हुआ सिस्टम, पेंशन-राशन सहित अन्य विकास कार्य प्रभावित
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। पहले से चल रहे सीओ एवं राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच अब पंचायत सचिवों के भी गुरूवार 10 बजे से हड़ताल पर चले जाने से हालात और भी चुनौती पूर्ण हो गए हैं। इस तीन-स्तरीय हड़ताल ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कामकाज को लगभग ठप कर दिया है।