विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी उद्यान में हुआ पौधरोपण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया गया
बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गांधी उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीम और तुलसी के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक जनार्दन आचार्य उर्फ सिविल कमांडो के आशीर्वाद से अध्यक्ष नदीम इकबाल ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में मोनू सक्सेना, मोनू खान, आजम खान, असलम खान, मनमोहन सिंह तनेजा, हनीफ मिर्जा, फैज मिर्जा, खुशनुमा खान और मोहम्मद सिराज सहित पीस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
#BAREILLYNEWS #ब्रेकिंगखबर #वायरलनयूज़