
ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट द्वारा बयान जारी किया गया #वायरलनयूज़ #ब्रेकिंगखबर #
Bareilly, Bareilly | Jun 24, 2026

6 मोहर्रम पर खानकाह-ए-नियाज़ी में हज़रत जुनैदी मियां का इस्तकबाल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #ब्रेकिंगखबर #पीसकमेटीऑफ़इंडिया
Bareilly, Bareilly | Jun 23, 2026

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने आमिर खान को बनाया बरेली का जिला उपाध्यक्ष बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत आमिर खान को जिला उपाध्यक्ष, बरेली नियुक्त किया गया है। आमिर खान निवासी 72, रहपुरा चौधरी, रोड नंबर-1, इज्जतनगर, बरेली हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई। मुख्तार अहमद ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और समाजसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आमिर खान अपने नए पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करते हुए बरेली जिले में संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आमिर खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बरेली में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। जारीकर्ता : मुख्तार अहमद प्रदेश संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #ब्रेकिंगखबर #वायरलनयूज़
Bareilly, Bareilly | Jun 22, 2026

मोदी-योगी सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा सम्मान : नदीम इकबाल बरेली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है तथा सभी नागरिकों को सम्मान और बराबरी का अवसर मिल रहा है। नदीम इकबाल ने कहा कि जिले के सभी थानों में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की जा रही है और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई। रिपोर्ट : अवधेश शर्मा #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #ब्रेकिंगखबर #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ
Bareilly, Bareilly | Jun 20, 2026

*बेदखली केस की रंजिश में पिता को पीटा, जान से मारने की धमकी* *बेटों ने घर में घुसकर की मारपीट, थाने में नहीं हुई कार्रवाई, एसएसपी से शिकायत* *बारादरी, बरेली।* जोगी नवादा में बेदखली का मुकदमा करने से नाराज बेटों ने पिता को घर में घुसकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुल्तन शाह पुत्र स्व0 लाल शाह निवासी जोगी नवादा के मुताबिक उनका एक मकान शाहनूरी मस्जिद के पास है, जिसमें बेटे शाहिद व शोएब रहते हैं। दोनों को बेदखल करने के लिए उन्होंने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इससे नाराज दोनों बेटे मकान में बिना मर्जी के अतिरिक्त निर्माण कर रहे हैं। विरोध करने पर 15.06.2026 की शाम दोनों घर आ धमके और गाली-गलौज कर मारपीट की। धमकी दी कि बेदखली केस में कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। शोर पर बेटी शबाना व नवासी शबा ने किसी तरह बचाया। पीड़ित थाना बारादरी गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #SSPBareilly #ब्रेकिंगखबर
Bareilly, Bareilly | Jun 18, 2026