घुवारा: कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी: सरपंच अनामिका यादव ने विकास कार्यों से बनाई अलग पहचान
ग्राम पंचायत हलावनी की सरपंच अनामिका यादव अपने विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने सोमवार की शाम 5 बजे बताया कि पंचायत में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीसी सड़क, पुलिया निर्माण सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की।