रूड़की: रामपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में चंद्रप्रकाश नाम के व्यक्ति के घर में खाना बनाते समय आज अचानक ही गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की इस घटना में अच्छी बात यह रही की कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।