रूड़की: शास्त्री नगर से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार,धोखाधड़ी के मामले में चल रहा था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे शास्त्री नगर निवासी अरविंद पुत्र बाबूराम नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अरविंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।