रूड़की: रुड़की में शराब की ओवर रेटिंग को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शहर के शराब के ठेकों पर की छापेमारी
रुड़की में आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर शराब के ठेकों पर छापेमारी की है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया गया कि कुछ जगह पर ओवर रेटिंग के मामले मिले है। जिसके बाद शराब के ठेके के स्वामियों पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की इस छापेमारी के दौरान शराब के ठेके के स्वामियों में हड़कंप मचा रहा है।