रूड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने किया नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास,मुकदमा दर्ज
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की रात पड़ोस का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर उनकी नाबालिग पोती को उठाकर जंगल में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।