रूड़की: कृष्णानगर मे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से तमंचे के बल पर छीने कान के कुंडल,बदमाशों की तलाश मे जुटी पुलिस
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दो महिलाओं में से एक महिला के तमंचे के बल पर कान के कुंडल छीन लिए है। शास्त्री नगर निवासी दो महिला आज सुबह दूध लेने के लिए कृष्णानगर आई थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रामनगर का रास्ता पूछा। जिसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक महिला के कान के कुंडल छीन लिए है। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।