तमाड़ 1: बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने सोमवार को बुंडू अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। ओपीडी से लेकर अन्य विभागों तक सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए उन्होंने अस्पताल में मिल रही सेवाओं को संतोषजनक बताया। मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्दे