तमाड़ 1: हुमटा और बुंडू में शहीद कॉ. परमेश्वर सिंह मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया
शहीद कॉ० परमेश्वर सिंह मुंडा के 36वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव हुमटा और बुण्डू में श्रद्धांजली दी गई। बुण्डू में कॉलेज मोड़ स्थित कॉ. परमेश्वर के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि के बाद सैकड़ों की संख्या में मार्च किया गया। मार्च में कॉ० परमेश्वर सिंह मुण्डा अमर रहे, संशोधित पेसा कानून लागू करो, नक्सल के नाम पर आदिवासियों पर दमन बंद कर