तमाड़ 1: तमाड़ बाजार के पास अज्ञात टेंपो की टक्कर से युवक घायल
थाना क्षेत्र के तमाड़ बाजार के पास अज्ञात टेंपो की चपेट में आने से युवक गोपाल मुंडा घायल हो गया। घटना शनिवार की देर शाम साढ़े पांच बजे की है। तमाड़ के जाहिर टीकर निवासी गोपाल मुंडा बाजार में सड़क पार कर रहा था और टेंपो क चपेट में आ गया। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक एंबुलेंस नहीं मिलने से