पीरटांड: मुनि सुव्रतनाथ स्वामी मोक्ष दिवस मधुबन स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पार्श्वनाथ में मनाया गया
मधुबन के श्री तन्मोदय साधना सदन में 7 मार्च को तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का मोक्ष दिवस मनाया गया।श्री दिगंबर जैन समाज के जैन आचार्य तन्मय सागरजी महाराज ने श्री तन्मोदय साधना सदन में तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के मोक्ष दिवस पर कहा कि वह जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर थे।मुनि सुव्रतनाथ जी का जन्म कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को राजगृह में हुआ था।