उरई: शहर के लालमन चौराहे के पास सब्जी लेकर जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक हुआ घायल
Orai, Jalaun | Feb 25, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के लालमन चौराहे पर एक सब्जी मंडी से ई रिक्शा सब्जियां लादकर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात कारण के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।