कांडी: कार्तिक पूर्णिमा पर सतबहिनी झरना तीर्थ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Kandi, Garhwa | Nov 24, 2026 कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध मां सतबहिनी झरना तीर्थ में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने झरना तीर्थ में पवित्र स्नान कर विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की