यमुनानगर क्षेत्र में अष्टमी पर दुर्गा पंडालों में हुआ कन्या पूजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
यमुनानगर / प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के अष्टमी के दिन यमुनानगर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
पंडालों में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा कर हलवा-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कन्या पूजन के दौरान पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिमय माहौल बना रहा।
#navratri #maadurga