यमुनानगर में आठवें दिन पूजी गईं मां महागौरी, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यमुनानगर / प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन आज रविवार सुबह यमुनानगर क्षेत्र में मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे दरबार में ढोल-नगाड़ों के साथ मां के जयकारे गूंजते रहे। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां महागौरी से सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की।
#navratri #Dando