बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: गरियाबंद कलेक्टर के निर्देश पर अधिक जलभराव वाले पुल-पुलियों में लगाया जा रहा सावधानी बोर्ड
गरियाबंद कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने लोगों को भारी बारिश से सुरक्षित रखने एवं सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने के लिए जागरूक करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिये हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार लोगों को सावधानीपूर्वक पुल-पुलियों को पार करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पुल-पुलियों एवं सड़कों के किनारे सावधानी बोर्ड लगाया जा रहा है।