झांसी: पुलिस लाइन झांसी के परेड ग्राउंड में चल रही तीन दिवसीय 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2025 पुलिस लाइन झाँसी के परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय "27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता-2025" का समापन मंगलवार को किया गया। इसका शुभारंभ 4 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।