झांसी: अपना दल (एस) ने बबीना और झाँसी विधानसभा की कार्यकारिणी भंग की, सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2025 अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम के निर्देश पर मंगलवार को झाँसी के सर्किट हाउस में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला, महानगर, और विधानसभा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक में बबीना और झाँसी विधानसभा को भंग किया।