झांसी: भाजपा जिला कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा- 2047 तक देश होगा विकसित, पीएम मोदी बना रहे आत्मनिर्भर भारत
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2025 झांसी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष (कानपुर) प्रकाश पाल ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने पर काम कर रहे हैं। ऐसे में देश की जनता को भी उनका साथ देकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध स्वदेशी हथियारों से जीता।