झांसी: स्वच्छ पटरी दिवस पर झाँसी मंडल के सीपरी पुल ट्रैक खंड पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2025 रेल मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के तहत, झाँसी मंडल में 7 अक्टूबर मंगलवार को 'स्वच्छ पटरी दिवस' के अवसर पर एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झाँसी के सीपरी पुल ट्रैक खंड पर विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।