झांसी: रक्सा पुलिस ने पुरानी तहसील से धोखाधड़ी कर भूमि का फर्जी बेनामा करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Oct 7, 2025 रक्सा थाना पुलिस ने भूमि की धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि वांछित आरोपी अनिल चौधरी को पुरानी तहसील क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अनिल चौधरी दतिया गेट बाहर, थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का बैनामा करने का मामला दर्ज था।