सूरजगढ़: कजरा क्षेत्र में SSB के डी-माइनिंग ऑपरेशन में हथियार व कारतूस बरामद
गुरुवार पूर्वाह्न 9:15 बजे दी गई जानकारी के मुताबिक कजरा क्षेत्र में एसएसबी 16 वीं वाहिनी ने डी-माइनिंग अभियान चलाकर हथियार व कारतूस बरामद किए. डी कंपनी ने गोविंद कुमार के नेतृत्व में पीरी बाजार पुलिस संग हदहदिया, दुद्धम व मनियारा के पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया.तलाशी में देसी मस्कट, 8 एमएम के 6, .380 के 2 कारतूस व 7.62 का खोखा मिला.