मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने राजस्व, भूमि, पेंशन, राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियो को आवेदन के आधार पर निदान करने के दिए निर्देश।