पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ का दो दिवसीय धरना
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के बैनर तले सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर दो दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने सेवा शर्तों में सुधार,मानदेय वृद्धि एवं नियमितीकरण समेत अन्य लंबित