नबीनगर: परमेश्वरी से मारपीट एवं हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
नवीनगर प्रखंड के माली थाना कांड संख्या 148/25 के प्राथमिकी अभियुक्त परमेश्वरी निवासी सीताराम यादव के पुत्र संतोष यादव को बड़ेम थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने सोमवार को बताया कि मारपीट एवं हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।