नबीनगर: अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने नवीनगर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपकरणों के गायब होने पर हुआ विवाद
बिहार अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य और पूर्व विधायक ललन राम ने नवीनगर रेफरल अस्पताल का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा भंडार और दवा वितरण काउंटर का जायजा लिया। वार्ड में भर्ती मरीजों से भी उन्होंने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।निरीक्षण के बाद ललन राम ने कहा कि पहले की अपेक्षा स्वास्थ्य विभाग में काफी सुधार हुआ है।