नबीनगर: बारा गांव के पास उत्तरी कोयल नहर से रस्सी से बंधे शव की पहचान हुई, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
नवीनगर थाना क्षेत्र के बारा गांव के पास उत्तरी कोयल नहर से कुछ दिन पूर्व बरामद हुए एक अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी छोटू मेहता (उम्र 23) के रूप में हुई है। शव रस्सी से बंधा होने के कारण पुलिस ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि पोस्टमॉर्टम के