विजयनगर: बिजयनगर में NH48 पर टैंकर और ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, राहगीरों ने फंसे ड्राइवर को निकाला और अस्पताल पहुंचाया
बिजयनगर में NH 48 पर सथाना के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे अनियंत्रित टैंकर ट्रेलर में जा घुसा,हादसे में ड्राइवर केबिन में ही फंस गया,हादसा उस वक्त हुआ जब टैंकर अजमेर से भीलवाड़ा की ओर जा रहा था।चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे,भारी मशक्कत के बाद राहगीरों ने केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।बिजयनगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।