मऊरानीपुर: देवरी सिंहपुरा के पास बने रिपटे पर पानी आ जाने से फंसे दो बच्चों का नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से किया रेस्क्यू
पिछले दिनों से मानसून बारिश लगातार हो रही जिसके चलते नदी और नाले उफान पर आ गए।बुधवार की सुवह लगभग 7 बजे देवरी सिंह पुरा पर बने रिपटा पर अचानक पानी भर जाने से दो बच्चे फस गए।जिन्हें वहाँ पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रोकने का काफी प्रयास किया था कि।पानी भरा है आप लोग निकल नही पाओगे।लेकिन बच्चे फस गए।जिन्हें जेसीबी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला।