मऊरानीपुर: रेलवे स्टेशन के पास भारी बारिश से धरासाई हुआ कच्चा मकान, मां-बेटी मलवे में दबी, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घर में बेटी के साथ सो रही महिला के ऊपर कच्चा मकान भरभर्राकर गिर जाने से मां बेटी मलवे में दब गई जिन्हें आस पास के लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।रेलवे स्टेशन निवासी लक्ष्मी देवी अपनी बेटी के साथ सो रही थी।तभी मंगलवार की रात्रि 3 बजे अचानक कच्चा मकान गिर गया।जिसमें मां बेटी दोनों मलवे में दब गई जिन्हें बाहर निकाला।