मऊरानीपुर: भटपुरा के फूलपुरा खिरक में भारी बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़क न होने से स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
मंगलवार की दोपहर12 बजे बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक फूलपुरा खिरक के लोगों को मुख्य धारा से नहीं जोड़ा गया।सड़क पक्की न होनी की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा।स्कूल आने जाने वाले शिक्षकों को भी कीचड़ युक्त सड़क से गुजरना पड़ रहा।ग्रामीणों ने बताया कि रोड नहीं तो बोट नहीं।सड़क बनवाए जाने की मांग की।