मऊरानीपुर: गरौठा मार्ग पर बने रेलवे अंडर ब्रिज में भरा पानी,लोगो ने नाव चलाकर किया विरोध प्रदर्शन,पानी भरने से परेशानी,#jansamasya
गरौठा मार्ग पर रेलवे अंडर ब्रिज में लगातार 12 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ब्रिज में 15 फीट पानी भरा।लोगों का आरोप की प्रशासन को कई बार अवगत कराया।लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।जिसको लेकर सुबह 10 बजे अंडर ब्रिज में लोगों ने नाव चलाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।इस संबंध में SDM अजय कुमार ने बताया कि पानी की निकासी की जा रही है।जल्द मार्ग चालू होगा।