नासरीगंज: नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से अपहरण करने के पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुजीत कुमार है जो हल्दी बिगहा गांव का निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने सोमवार को शाम में लगभग पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 के कांड संख्या 160/26 में आरोपी लंबे समय से फरार था